चित्तौड़गढ़ बिनोता श्रीकृष्ण गौशाला के 6 वर्ष पूरे, अध्यक्ष के जन्मदिन पर गौमाता को 2.25 क्विंटल गुड़ की लापसी का भोग

गौसेवा के छह वर्ष पूरे: बिनोता श्रीकृष्ण गौशाला में 2.25 क्विंटल गुड़ की लापसी का भोग, नए परिसर का निर्माण जारी
 (चित्तौड़गढ़) निंबाहेड़ा तहसील क्षेत्र के बिनोता गांव स्थित श्रीकृष्ण गौशाला ने अपनी स्थापना के छह वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को स्थापना दिवस मनाया। इसी अवसर पर गौशाला अध्यक्ष एवं गौसेवक दीपक दुबे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गौमाता को सवा दो क्विंटल गुड़ की लापसी का भोग अर्पित किया गया।

गौशाला से जुड़े गौसेवकों ने बताया कि वर्ष 2020 में तत्कालीन सरपंच ईश्वर मीणा और तत्कालीन सचिव देवलाल दशोरा के सहयोग तथा ग्रामीणों और गौसेवकों के सामूहिक प्रयास से गौशाला की नींव रखी गई थी। पिछले छह वर्षों में गौसेवकों के निरंतर प्रयास, प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से गौशाला का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है।
गौशाला के विस्तार के लिए 50 बीघा भूमि पर नए परिसर का निर्माण कार्य भी 14 जनवरी मकर संक्रांति से शुरू किया गया था, जो वर्तमान में प्रगति पर है।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में देवनारायण, दुर्गाशंकर, राजेंद्र सिंह, गौरव, देवकरण, मेहुल, गोविंद, कैलाश, कन्हैयालाल, जगदीश, फतेहलाल, गोपाल सहित गौशाला के कर्मचारी और कई गौसेवक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post