दो बाईक की भीषण भिड़त बाईक जलकर खाक चालक घायल
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा जिले के सेनावासा पुल के पास शनिवार रात दो बाइक सवार सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए। हादसे में एक बाइक मौके पर जलकर राख हो गई। दूसरी बाइक साइड में जा गिरी। सूचना पर सेनावासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी केसरसिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर दोनों बाइक सड़क पर पड़ी थीं। एक बाइक में भीषण आग लगी थी। बाइक सवार घायल लक्ष्मण पुत्र कला निवासी शंकरपुरा, अमन पुत्र मुकेश गुर्जर निवासी वनाला को सेनावासा सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बांसवाड़ा रेफर किया गया। हादसे में दोनों के हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात में अचानक एक वाहन आया। दोनों बाइक सवारों को टक्कर मारकर निकल गया। इसी से हादसा हुआ। पुलिस ने कहा कि कारणों का पता अभी नहीं चला है
Tags
Breaking News