बांसवाड़ा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 4 हजार की रिश्वत लेते UDC रंगे हाथ गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बागीदौरा तहसील कार्यालय में तैनात योगेंद्र सिंह UDC को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई बांसवाड़ा ACB के ASP रतनसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में की गई।
शिकायत के सत्यापन के बाद ACB टीम ने रिश्वत की रकम लेते ही आरोपी कर्मचारी को मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद की है। फिलहाल ACB की कार्रवाई मौके पर जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी UDC को ACB टीम बांसवाड़ा लेकर आएगी, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ACB की कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। मामले में रिश्वत मांगने के कारणों और अन्य पहलुओं को लेकर जांच जारी है।
Tags
Breaking News