डीएस सेवन न्यूज मंदसौर। जिले के मानपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स तैयार करने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 3 क्विंटल केमिकल जब्त किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में गठित टीम ने की। टीम में निरीक्षक अनिल रघुवंशी, निरीक्षक कमलेश प्रजापति, एसआई कपिल सौराष्ट्रीय, एसआई विकास गेहलोत सहित अन्य दो से तीन थानों का पुलिस बल शामिल रहा।
जानकारी के अनुसार आरोपी मानपुरा से दूर बड़ावदी रोड स्थित तीन शेड के एक छपरे में एमडी ड्रग्स बनाने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले कि वे अपने मंसूबों में सफल हो पाते, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और केमिकल जब्त कर उनकी तैयारी को विफल कर दिया।
Tags
Breaking News