जयपुर में CMO को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

जयपुर में CMO को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

डीएस सेवन न्यूज जयपुर में CMO को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें CMO के भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। विधायकपुरी थाना पुलिस ने कंट्रोल रूम में आए फोन नंबर को ट्रेस कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लिए जाने के समय वह नशे की हालत में बताया जा रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया है। नशा उतरने के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी और धमकी देने के पीछे उसका मुख्य उद्देश्य क्या था, इसका पता लगाया जाएगा।

धमकी की सूचना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच की। हालांकि, बम की कोई सामग्री बरामद नहीं हुई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की धमकियों को गंभीरता से लिया जा रहा है और लोगों में डर या भ्रम फैलाने की कोशिश करने वालों तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post