चित्तौड़गढ़ बेगूं रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया ने की आदर्श आचार संहिता की पालना और शत प्रतिशत मतदान की अपील

चित्तौड़गढ़ में निकाय चुनाव के नामांकन शुरू, बेगूं में 27 अगस्त से प्रक्रिया
डीएस सेवन न्यूज बेगूं। चित्तौड़गढ़ नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बेगूं नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं और नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी।

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने बताया कि 27 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा करवाए जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई हैं।

बेगूं नगर पालिका क्षेत्र में 25 हजार से अधिक मतदाता हैं। रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया ने मतदाताओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। त्योहारों एवं धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान भी आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आमजन एवं प्रत्याशियों से अपील की कि चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि या जानकारी के लिए रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की सूचना को ही अधिकृत माना जाए और अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।

अंकित सामरिया
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post