निगम चुनाव: 80 वार्डों में 413 बूथ तय, वार्ड 42-78 में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। निगम चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों की तस्वीर अब साफ हो गई है। नगर निगम के 80 वार्डों में कुल 413 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस हिसाब से एक वार्ड में औसतन करीब 5 मतदान केंद्र रहेंगे।
सबसे ज्यादा मतदान केंद्र वार्ड 42 और वार्ड 78 में 8-8 बनाए गए हैं। वहीं 22 वार्ड ऐसे हैं, जहां 4-4 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
नगर निगम रिटर्निंग अधिकारी एवं गिर्वा एसडीओ की ओर से वार्डवार मतदान केंद्र और प्रगणकों की सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही आयुक्त को मतदान केंद्रों पर बूथ संबंधी आवश्यक जानकारी अंकित करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
मतदान केंद्रों पर वार्ड नंबर, वार्ड भाग संख्या, केंद्र संख्या, मतदान केंद्र का नाम, प्रगणक का नाम और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दर्ज की जाएगी। इससे मतदाताओं और चुनावी व्यवस्थाओं से जुड़े कार्मिकों को मतदान केंद्र की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
Tags
Breaking News