फतेहसागर में युवती ने लगाई छलांग, समय रहते बची जान; डॉक्टर-तहसीलदार ने साथियों संग चलाया रेस्क्यू
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। रक्षाबंधन के दिन देर शाम फतेहसागर झील में एक युवती ने छलांग लगा दी। घटना के समय झील के पास मौजूद डॉक्टर नरेंद्र देवल, तहसीलदार रणजीत सिंह बिट्टू और उनके साथियों ने बिना देर किए युवती को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए।
काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि युवती ने आत्महत्या के इरादे से झील में छलांग लगाई थी। वहीं, युवती के घर से सुसाइड नोट छोड़कर आने की बात भी सामने आई है।
झील से बाहर निकाले जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को समझाइश दी। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, ताकि आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे उसके परिजनों के हवाले किया जा सके।
समय रहते हुए किए गए प्रयासों के चलते युवती की जान बच गई।
Tags
Breaking News