बिहार के मधेपुरा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके पहुंचाने निकले एक युवक को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब वह मिठाई लेकर लौटा तो उसकी पत्नी गायब थी. काफी तलाश के बाद भी जब पत्नी का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. जांच में प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आई. पुलिस ने करीब दो घंटे के भीतर युवती को बरामद कर उसके प्रेमी को भी पकड़ लिया. दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया.
Tags
Breaking News