रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook रहेंगे बंद! सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव

रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook रहेंगे बंद! बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगी रोक
डीएस सेवन न्यूज सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल और बच्चों के लगातार बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए मेटा ने नई पहल शुरू की है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर नाबालिग यूजर्स के लिए ‘डिजिटल बेडटाइम’ फीचर का ट्रायल किया जा रहा है। इसके तहत रात के समय बच्चों की सोशल मीडिया एक्टिविटी को सीमित करने की तैयारी है।

ट्रायल के तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक इंस्टाग्राम और फेसबुक के एक्सेस पर रोक लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा रात के समय और स्कूल टाइम के दौरान बच्चों को मिलने वाले नोटिफिकेशन भी कम किए जाएंगे, ताकि पढ़ाई और नींद के समय सोशल मीडिया का व्यवधान कम हो सके।

बच्चों की पोस्ट पर नहीं दिखेगा लाइक और रिएक्शन का आंकड़ा

बच्चों की सोशल मीडिया एक्टिविटी को कम दबाव वाला बनाने के लिए मेटा एक और बदलाव पर काम कर रहा है। नाबालिग यूजर्स की पोस्ट पर लाइक और रिएक्शन की संख्या को छिपाने की व्यवस्था की जा रही है। इसका उद्देश्य बच्चों के बीच लाइक्स और रिएक्शन को लेकर बनने वाले सोशल प्रेशर को कम करना है।

बढ़ते स्क्रीन टाइम पर लगाम लगाने की कोशिश

मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक स्क्रीन टाइम लगातार बढ़ रहा है। खासतौर पर कई बच्चे देर रात तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहते हैं। ऐसे में मेटा की यह पहल बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को सीमित करने और उन्हें पर्याप्त नींद तथा पढ़ाई के लिए समय देने की दिशा में एक कदम मानी जा रही है।

फिलहाल इन फीचर्स का ट्रायल चरण चल रहा है। आगे चलकर इनके विस्तार और उपलब्धता को लेकर मेटा की ओर से फैसला किया जाएगा।

DS7NEWS NETWORK

Post a Comment

Previous Post Next Post