चित्तौड़गढ़ में आज सरपंचों की लॉटरी, 359 पंचायतों के आरक्षण की तस्वीर होगी साफ

आज खुलेगा पंचायतों के आरक्षण का पिटारा, 14,403 सरपंच और 1.30 लाख वार्ड पंचों की लॉटरी
डीएस सेवन न्यूज जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही आरक्षण प्रक्रिया अब अहम पड़ाव पर पहुंच गई है। प्रदेश की 14,403 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों और 1,30,589 वार्ड पंच पदों के लिए 24 सितंबर को लॉटरी निकाली जाएगी। संबंधित क्षेत्रों में यह प्रक्रिया एसडीएम कार्यालयों में होगी।

सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण के लिए पहले 17 और 18 अगस्त को लॉटरी प्रस्तावित थी। बाद में कार्यक्रम बदलकर 17 और 18 सितंबर किया गया, लेकिन यह प्रक्रिया भी अचानक स्थगित कर दी गई थी। अब नई तय तारीख के अनुसार 24 सितंबर को लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

लॉटरी के बाद अलग-अलग पंचायतों और वार्डों में आरक्षण की स्थिति सामने आएगी। इससे चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र की सीट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

चित्तौड़गढ़ में 359 सरपंच और 3,159 वार्ड पंच

चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायती राज चुनाव के तहत 359 सरपंच पद और 3,159 वार्ड पंच पद हैं। जिले में भी आरक्षण की तस्वीर लॉटरी प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post