उदयपुर पहुंचीं डूंगरपुर की नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता, मेवाड़ विकास मंच ने किया अभिनंदन

उदयपुर पहुंचीं डूंगरपुर की नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता, मेवाड़ विकास मंच ने किया अभिनंदन
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर, 28 सितंबर 2026। डूंगरपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता के पहली बार उदयपुर पहुंचने पर उनके निज आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेवाड़ विकास मंच एवं कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजश्री गांधी के सानिध्य में सुशीला गुप्ता को उपरना पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए जनसेवा और नगर विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर के. के. गुप्ता का भी संगठन की ओर से सम्मान किया गया। राष्ट्रीय समन्वयक शिरीष नाथ माथुर, प्रदेश उपाध्यक्ष पारस खुरदिया एवं जिला अध्यक्ष प्रवीण नाहर ने उन्हें पगड़ी एवं उपरना पहनाकर अभिनंदन किया।

समारोह में मौजूद पदाधिकारियों और गणमान्यजनों ने सुशीला गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि डूंगरपुर में विकास, स्वच्छता और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए वे अपनी नई जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से निभाएं। कार्यक्रम आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post