उदयपुर नगर निगम चुनाव: 8 निर्दलीयों ने छोड़ा चुनावी मैदान, नाम वापसी
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर 2026। नगर निगम उदयपुर के वार्ड संख्या 01 से 80 तक होने वाले चुनाव में बुधवार को 8 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, इन सभी प्रत्याशियों की अभ्यर्थिता विधि मान्य रूप से वापस ले ली गई है।
नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवारों में वार्ड 80 से हितेश कुमार प्रजापत, वार्ड 5 से प्रताप सिंह चौहान और वार्ड 61 से सुशीला सुथार शामिल हैं।
इसके अलावा वार्ड 12 से राकेश सेन और दिनेश वसीटा ने भी अपने नामांकन वापस ले लिए। वहीं वार्ड 9 से रवि नलवाया, वार्ड 33 से अशोक कुमार शाह और वार्ड 14 से हर्ष वैष्णव ने भी चुनावी दावेदारी से अपना नाम वापस ले लिया।
नाम वापसी के बाद नगर निगम के संबंधित वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर पहले के मुकाबले और स्पष्ट हो गई है।
Tags
Breaking News