चित्तौड़गढ़ में DST-सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार; फॉर्च्यूनर से पिस्टल-कारतूस बरामद

चित्तौड़गढ़ में DST-सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार; फॉर्च्यूनर से पिस्टल-कारतूस बरामद
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। डीएसटी और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस के मामले में 3 हजार रुपए के इनामी आरोपी समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, मैगजीन और कुल 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान एक फॉर्च्यूनर कार भी जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, अवैध हथियार रखने वाले लोगों और रात के समय होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 23 सितंबर को डीएसटी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चित्तौड़गढ़ की सिंधी कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में एक ऐसा व्यक्ति मौजूद है, जो नागौर जिले के थांवला थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में 3 हजार रुपए का इनामी आरोपी है। सूचना में उसके पास अवैध हथियार होने की भी जानकारी दी गई।

सूचना के आधार पर डीएसटी और सदर थाना पुलिस की टीम ने बताए गए फ्लैट पर दबिश दी। वहां दो संदिग्ध व्यक्ति मिले, जिनकी पहचान भैरुलाल तेली और बजरंग लाल विश्नोई के रूप में हुई। पुलिस ने फ्लैट की तलाशी के दौरान एक अवैध पिस्टल, मैगजीन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे में मिली फॉर्च्यूनर कार की तलाशी लेने पर उसमें तीन और जिंदा कारतूस मिले। इस तरह कुल चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर फॉर्च्यूनर कार जब्त कर ली गई है।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हथियार की खरीद-फरोख्त और उसके स्रोत को लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी

भैरुलाल तेली, पिता भगवान लाल तेली, निवासी खारखन्दा, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़।

बजरंग लाल विश्नोई, पिता मनोहर लाल विश्नोई, उम्र 24 वर्ष, निवासी लक्ष्मण नगर चाड़ी, थाना भोजासर, जिला फलोदी।

कार्रवाई में शामिल टीम
सदर थाना पुलिस की टीम में थानाधिकारी प्रेम सिंह, एएसआई सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल हेमवृत सिंह और जितेन्द्र कुमार शामिल रहे। डीएसटी टीम में एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल अशोक कुमार, अरविन्द्र कुमार और कृष्णकांत शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post