डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 28 सितम्बर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस की ओर से राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत 5 किलोमीटर मैराथन के साथ वॉलीबॉल मैच भी आयोजित हुआ।
5 किलोमीटर मैराथन को वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में पुलिसकर्मियों के साथ अन्य प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दौड़ डगला खेड़ा से शुरू होकर धनेत पुलिया के रास्ते दक्ष हॉस्पिटल पहुंचकर सम्पन्न हुई।
इसके बाद पुलिस लाइन में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों और प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ खेल भावना का परिचय दिया।
जिला पुलिस की ओर से आयोजित इन गतिविधियों के जरिए युवाओं और आमजन को नियमित व्यायाम, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने एकता, अनुशासन, स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा जैसे मूल्यों को जनसामान्य तक पहुंचाने का संदेश दिया
Tags
Breaking News