बाइक सवारों को बचाने में खेत में पलटा गिट्टी भरा डंपर, महिला का पैर टूटा, युवक की हालत नाजुक

बांसवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा: बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में खेत में पलटा गिट्टी से भरा डंपर, दो गंभीर घायल

महिला का पैर टूटा, युवक के सिर में गंभीर चोट; दोनों को बांसवाड़ा रेफर किया, हादसे के बाद डंपर चालक फरार
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा। जिले के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सातसेरा बड़ी में बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में गिट्टी से भरा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में बाइक सवार महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला का पैर टूट गया, जबकि युवक के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बाइक सवारों को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गिट्टी से भरा डंपर सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में चालक ने डंपर को सड़क से नीचे उतार दिया। हालांकि, डंपर अनियंत्रित हो गया और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। इसके बाद डंपर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

दोनों घायलों को बांसवाड़ा किया रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही कसारवाड़ी थाने से एएसआई शांतिलाल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से डूंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉ. धीरेन्द्र लबाना ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर चोटों को देखते हुए दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद डंपर चालक फरार

दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। कसारवाड़ी थाना पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post