चुनाव का नाम आते ही आमतौर पर प्रचार, उम्मीदवारों की दौड़भाग, मतदाताओं को मनाने की कोशिश और मतदान की तस्वीर सामने आती है। लेकिन राजस्थान के कोटा जिले के लाडपुरा ब्लॉक की नवसृजित ग्राम पंचायत गिरधरपुरा में इस बार कहानी कुछ अलग रही। यहां मतदान की तारीख आने से पहले ही सरपंच और सातों वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हो गए। यानी जिस पंचायत के लिए 24 अक्टूबर को चुनाव होना था, वहां ग्रामीणों की सहमति से चुनावी मुकाबले की नौबत ही नहीं आई।
गिरधरपुरा में सरपंच पद पर भूरीबाई निर्विरोध चुनी गई हैं। वहीं वार्ड पंच के रूप में सपना कुमारी, रामस्वरूप मेघवाल, कालीबाई, गणेश, चंद्रकला, जय प्रकाश और राहुल भी बिना मुकाबले निर्वाचित हुए। इस तरह सरपंच सहित पंचायत का पूरा प्रतिनिधिमंडल निर्विरोध चुना गया।
Tags
Breaking News