चित्तौड़गढ़: राशमी की अड़ाना पंचायत के वार्ड 3 में 16 नवंबर को दोबारा होगा पंच पद का चुनाव

चित्तौड़गढ़: राशमी की अड़ाना पंचायत के वार्ड 3 में 16 नवंबर को दोबारा होगा पंच पद का चुनाव
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। जिले की राशमी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अड़ाना के वार्ड संख्या 3 में पंच पद के लिए 16 नवंबर को पुनर्मतदान कराया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, चौथे चरण में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अड़ाना में मतदान होगा। वहीं, 17 नवंबर को सुबह 10 बजे इसी स्थान पर उपसरपंच पद का चुनाव कराया जाएगा।

मतदान के दौरान मतपत्र में एक प्रत्याशी का नाम अंकित नहीं होने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने वार्ड संख्या 3 में पुनर्मतदान कराने के आदेश जारी किए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post