बांसवाड़ा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारी पूरी, 133 ग्राम पंचायतों में वोटिंग; सुरक्षा में तैनात रहेंगे 3000 से अधिक पुलिस जवान
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा। पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को लेकर बांसवाड़ा जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। तीसरे चरण में जिले की चार पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा।
इस चरण के लिए बागीदौरा, गांगड़तलाई, आनंदपुरी और नाहरपुरा पंचायत समितियों में कुल 314 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए 2000 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार, शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 3000 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ था। इसी व्यवस्था को आगे जारी रखते हुए तीसरे चरण के मतदान के दौरान भी पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।
प्रशासन और पुलिस की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अब मतदान दलों की रवानगी के साथ ही तीसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई हैं।
बाइट: इंद्रजीत यादव, जिला निर्वाचन अधिकारी, बांसवाड़ा।
Tags
Breaking News