निम्बाहेड़ा डला किशनपुरा में भाजपा की जनसभा में जुटे ग्रामीण, विधायक श्रीचंद कृपलानी का फलों से तौलकर किया अभिनंदन

डला किशनपुरा में भाजपा की जनसभा में जुटे ग्रामीण, विधायक श्रीचंद कृपलानी का फलों से तौलकर किया अभिनंदन

जिला परिषद और पंचायत समिति प्रत्याशियों के समर्थन में सभा, कृपलानी ने ग्रामीणों से किया जनसमर्थन का आह्वान
डीएस सेवन न्यूज निम्बाहेड़ा। ग्राम पंचायत डला किशनपुरा मुख्यालय पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। सभा के दौरान पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी का ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में स्वागत करते हुए फलों से तौलकर अभिनंदन किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी शिवनारायण धाकड़ एवं पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी अम्बालाल मीणा के समर्थन में ग्रामीणों से एकजुट होकर सहयोग करने और उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

सभा के दौरान ग्रामीणों ने विधायक कृपलानी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। फलों से तौलकर किए गए सम्मान के बाद विधायक ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह और अपनापन उनके लिए महत्वपूर्ण है।

जनसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुटता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान चुनावी माहौल के बीच ग्रामीणों की भागीदारी चर्चा का विषय रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post