उदयपुर बेटी के शादी समारोह में नाच रहे पिता की मौत शव को मॉर्च्यूरी में रखवा कर बेटी के करवाएं फेरेबेटी की डोली उठने के बाद पिता की उठेगी अर्थी

उदयपुर में बेटी के कन्यादान से पहले पिता की मौत

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर जिले के ऋषभदेव क्षेत्र के पाटिया (भूर) गांव से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। बेटी की शादी की खुशियों के बीच एक पिता की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के अनुसार, 51 वर्षीय शंकरलाल मेघवाल अपनी बेटी प्रियंका की शादी में खुशी से नाच रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और सीने में दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पहले ऋषभदेव अस्पताल और फिर उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

21 नवंबर को बेटी की शादी होनी थी। पिता की मौत के बाद परिवार ने उनका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, लेकिन बेटी की शादी की रस्में पूरी करवाने का फैसला किया। बेटियों ने मां और बहन को बताया कि पिता ICU में भर्ती हैं और फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post