राजस्थान की राजनीति में चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े वादे तो खूब होते हैं, लेकिन टोंक में सियासत का एक बेहद अजीब रंग देखने को मिला है। यहां चुनाव हारने पर जनता को दी गई सुविधा ही वापस छीन ली गई।
पीपलू पंचायत समिति के वार्ड नंबर 2 की गलियां दिवाली से नई स्ट्रीटलाइटों से जगमगा रही थीं। लेकिन शुक्रवार को बिजली विभाग की टीम गाड़ी लेकर पहुंची और खंभों से करीब 50 लाइटें उखाड़ ले गई।
यह कार्रवाई ठीक तब हुई, जब ग्रामीण निकाय चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका शर्मा को कांग्रेस के धन्ना लाल से 751 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। खास बात यह है कि प्रियंका निवाई से बीजेपी विधायक राम सहाय वर्मा के निजी सहायक आलोक शर्मा की पत्नी हैं।
क्या है 'उधार की रोशनी' का पूरा खेल?
चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों ने रात के घने अंधेरे की समस्या उठाई थी। मतदाताओं को लुभाने के लिए दिवाली के आसपास आनन-फानन में 50 नई लाइटें लगवा दी गईं।
जैसे ही वोटिंग के बाद नतीजे कांग्रेस के पक्ष में गए, खंभों से लाइटें उतार ली गईं और गलियां फिर से अंधेरे में डूब गईं।
Tags
Breaking News