चित्तौड़गढ़ शंकरी बाई भील प्रकरण पर चित्तौड़गढ़ में आज शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, कलेक्ट्रेट पर महा धरने को लेकर पुलिस अलर्ट

शंकरी बाई भील प्रकरण पर चित्तौड़गढ़ में आज शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, कलेक्ट्रेट पर महा धरने को लेकर पुलिस अलर्ट

सुबह 11 बजे प्रस्तावित धरने से पहले कलेक्ट्रेट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, बैरिकेडिंग के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की तैयारी; हनुमान बेनीवाल के पहुंचने की भी चर्चा
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। शंकरी बाई भील प्रकरण को लेकर सोमवार को चित्तौड़गढ़ में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। रविवार को शंकरी बाई भील को ले जाने के घटनाक्रम के बाद आज सुबह 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट पर प्रस्तावित महा धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। धरना प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।

कलेक्ट्रेट के बाहर बैरिकेडिंग लगाने का काम किया जा रहा है। मौके पर महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी लाठी, हथियार और अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ व्यवस्था संभालते नजर आए। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया जा रहा है, ताकि धरना प्रदर्शन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

हनुमान बेनीवाल के आने की भी चर्चा

इस पूरे मामले को लेकर आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के भी चित्तौड़गढ़ पहुंचने की चर्चाएं हैं। हालांकि उनके आगमन को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में उनके संभावित दौरे को लेकर भी लोगों की निगाहें बनी हुई हैं।

धरना प्रदर्शन पर टिकी सभी की नजरें

शंकरी बाई भील प्रकरण को लेकर पिछले घटनाक्रम के बाद आज होने वाले धरना प्रदर्शन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कलेक्ट्रेट पर जुटने वाले लोगों की संख्या और प्रदर्शन के दौरान सामने आने वाली मांगों पर सबकी नजर रहेगी। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

अब देखना होगा कि आज प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के दौरान क्या घटनाक्रम सामने आता है और प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post