धनतेरस पर खूब बरसा धन: लक्ष्मी आगमन की आहट ही धमाकेदार, 500 करोड़ का कारोबार

धनतेरस पर खूब बरसा धन: लक्ष्मी आगमन की आहट ही धमाकेदार, 500 करोड़ का कारोबार

लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। उनके आने की आहटभर से बाजार गुलजार हो गए। मंगलवार को धनतेरस पर जमकर भीड़ रही। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रॉपर्टी से लेकर बर्तन व किराणों की दुकान तक ग्राहक उमड़े। व्यापारियों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में 20 से 25% ज्यादा कारोबार हुआ है। एक ही दिन में अनुमानित 500 करोड़ का व्यापार हुआ। धनतेरस के साथ दीपोत्सव शुरू हो गया। यानी बाजार ऐसे ही खचाखच रहेंगे। मंगलवार को मालदास स्ट्रीट, धानमंडी, बापू बाजार, घंटाघर, शक्तिनगर, अश्विनी बाजार, हाथीपोल सहित अन्य छोटे-बड़े सभी मार्केट में पैर रखने तक को जगह नहीं थी। वाहन बंद होने के बावजूद लोग पैदल ही दुकानों तक पहुंचे।

Post a Comment

Previous Post Next Post