जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आर्मी एंबुलेंस पर फायरिंग

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकी हमले के बाद एनकाउंटर रुक गया है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह 7:26 मिनट पर लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) के पास आतंकवादियों ने भट्टल इलाके में आर्मी एंबुलेंस पर करीब एक दर्जन गोलियां दागीं
हमला करने के बाद आतंकवादी भाग गए, इसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। बाद में भट्टल इलाके में एनकाउंटर हुआ। हालांकि, दोनों तरफ से फायरिंग बंद हो गई है। सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकी जंगल की तरफ भाग गए हैं
इससे पहले 24 अक्टूबर को बारामूला में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 3 जवान और 2 पोर्टर की जान गई थी
मंदिर में मोबाइल ढूंढ रहे थे आतंकवादी अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी आसन मंदिर में एक मोबाइल ढूंढ रहे थे। उन्हें किसी को कॉल करनी थी। इसी दौरान एंबुलेंस गुजरी और आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आतंकवादी पिछली रात बॉर्डर पार करके अखनूर में आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post