पटना में CM हाउस के बाहर एक युवक हाथ में जलता पुतला लेकर पहुंच गया। CM हाउस के बाहर मौजूद पुलिस वालों ने उसके हाथ से पुतला छीना और उसे हिरासत में लिया है। युवक एक केस में पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से नाराज था।
इधर, एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश NDA नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में बिहार के सभी केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सभी सांसद और विधायक मौजूद हैं। इसके अलावा बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रा.), हम पार्टियों के नेता पहुंचे हैं।
बड़ी बात ये है कि इस बैठक के लिए पशुपति पारस को न्योता नहीं दिया गया है। ऐसे में वो एनडीए से बाहर होते दिख रहे हैं।
वहीं मीटिंग क लेकर BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस दौरान सभी दल पार्टी से बूथ तक कैसे तालमेल बिठाया जाए, इस पर चर्चा होगी। उपचुनाव और विधानसभा चुनाव पर भी मंथन होगा
मीटिंग में बाकी पार्टियों के जिलाध्यक्ष भी इस बैठक में पहुंचे हैं। बैठक में शामिल होने के लिए जिला 20 सूत्री कमेटियों के उपाध्यक्ष मौजूद हैं।