भीलवाड़ा दोस्त के साथ घूमने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप: सुनसान एरिया में ले गए 4 लड़के; एक गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी डिटेन

16 साल की लड़की अपने 17 साल के दोस्त के साथ बाइक पर घूमने गई थी। दोनों शहर से 3 किलोमीटर दूर सुनसान एरिया में चले गए। वहां उन्हें 4 लड़के मिले। इनमें नाबालिग लड़के भी थे। चारों ने डरा-धमकाकर लड़की से गैंगरेप किया। मेडिकल में गैंगरेप की पुष्टि हो गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि 2 किशोरों को डिटेन किया गया है।

मामला भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाना इलाके का है। घटना 5 नवबंर की शाम कोठारी नदी एरिया में हुई थी। सोमवार 18 नवंबर को सुभाष नगर थाने में लड़की के पिता ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा शहर की 16 साल की स्कूली छात्रा अपने दोस्त (17) के साथ बाइक से घूमने गई थी। दोनों भीलवाड़ा से 5 किलोमीटर दूर कोठारी नदी एरिया में पहुंच गए। यहां सांगानेर और मांडल के बीच 10 किलोमीटर रिंग रोड है जो सुनसान रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post