अजमेर में एनसीसी कैडेट्स ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था नियमों को उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोका

अजमेर के कोर्ट तिराहा पर एनसीसी कैडेट्स ने दूसरे दिन मंगलवार को भी ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। कैडेट्स ने रेड लाइट पर ट्रैफिक रोका और ग्रीन लाइट होने पर रवाना किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोककर ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर ट्रेफिक सीओ आयुष वशिष्ठ, ट्रैफिक प्रभारी बिकाराम काला सहित अन्य जाब्ता मौजूद रहा

दरअसल, एसपी वंदिता राणा की पहल पर ट्रैफिक पुलिस ने यह एक्सरसाइज शुरू की है। करीब एक सप्ताह तक ट्रैफिककर्मी एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी देंगे। इस दौरान प्रैक्टिकल कॉलेज देने के लिए कैडेट्स और इच्छुक विद्यार्थियों को तिराहा-चौराहा पर लाकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने का मौका दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post