द जसवंतगढ़ स्टोरीः मृत लड़कियों की कॉपी-किताबों में कुरान की आयतें मिली, नाम भी मुस्कान, अनीसा रख लिए
गोगुंदा के जसवंतगढ़ में गत दिनों चचेरी बहनों के आत्महत्या करने के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। बॉलीवुड फिल्म द केरला स्टोरी की तरह लड़कियों का बैन वाश कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। गोगुंदा पुलिस ने इस मामले में 800 किमी दूर उत्तरप्रदेश हापुड़ जिले के हाफिजपुर निवासी शहवाज को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने उच्च स्तरीय सीबीआई जांच करने की मांग की है, ताकि इसके पीछे काम करने वाले रैकेट का खुलासा हो सके। जसवंतगढ़ प्राम पंचायत के गहलोतों का गुड़ा में गत दिनों चचेरी बहनों ने सेल्फॉस की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के वक्त दोनों ने काले रंग का एक जैसा सलवार सूट पहन रखा था। परिजनों ने दोनों के मोबाइल खंगाले ती यूपी के किसी युवक के नंबर पर रुपए ट्रांसफर करने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातचीत का रिकॉर्ड मिला था। मृतका रविना और भावना दोनों जसवंतगढ़ स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्राएं थी। परिजनों ने इनकी कॉपी-किताबें टटोली तो इनका माथा ठनक गया। कॉपियों में कुरान की आयतें व कलमे लिखे हुए थे। हिंदी-उर्दू के वाक्य भी लिखे हुए थे। जिससे पता चला कि लड़कियां उर्दू भी सीख रही थी। सोशल मीडिया पर इन्होंने अपने नाम बदलकर मुस्कान व अनीसा रख लिए थे। पुलिस ने पहले यह मामला मर्ग में दर्ज किया था तो परिजनों ने इन सभी तथ्यों के आधार पर आत्महत्या का सामान्य मामला नहीं होने की बात कही थी। मृतका के पिता भंवर भारती और पूनम भारती ने बताया कि हमने दोनों लड़कियों के मोबाइल व आपत्तिजनक कॉपी- किताबें पुलिस को सुपुर्द कर दिए हैं। यह काम अकेले युवक का नहीं है, मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए