विधानसभा उपचुनाव में थप्पड़कांड से चर्चित एसडीएम अमित कुमार चौधरी का IAS इंटरव्यू के लिए सिलेक्शन हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सर्विसेज मेन एग्जाम का रिजल्ट 9 दिसंबर को जारी हुआ था। इसमें अमित चौधरी ने इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई किया।
अमित चौधरी ने दूसरी बार सिविल सर्विसेज मेन परीक्षा पास की है। 2023 में भी उन्होंने इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई किया था। इंटरव्यू में कम नंबरों की वजह से मेरिट में पिछड़ गए और सिलेक्शन नहीं हुआ था। अमित चौधरी ने बीटेक किया है। वे 2019 बैच के आरएएस अफसर हैं
अमित चौधरी बोले- इस बार सिलेक्शन की पूरी उम्मीद
अमित चौधरी का सिविल सर्विसेज मेन में हिंदी साहित्य सब्जेक्ट था। परीक्षा में कबीर और तुलसीदास की रचनाओं से जुड़े सवाल थे
अमित चौधरी ने मोबाइल फोन पर बातचीत में कहा कि इस बार अच्छे से तैयारी है। उम्मीद है कि इंटरव्यू भी अच्छा जाना चाहिए। इस बार सिलेक्शन की पूरी उम्मीद है।
अमित चौधरी को नरेश मीणा ने थप्पड़ मारा था। नरेश अभी जेल में है
निर्दलीय नरेश मीणा ने मारा था एसडीएम को थप्पड़
13 नवंबर को देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के समरावता (टोंक) गांव में उपचुनाव में वोटिंग का बहिष्कार किया गया था। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ग्रामीणों के साथ धरने पर थे। इसी दौरान नरेश मीणा ने SDM अमित चौधरी समेत अन्य अधिकारियों पर जबरन मतदान करवाने का आरोप