महाकुंभ-संगम तट पर भगदड़, 14 की मौत: प्रयागराज में श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी; हेलिकॉप्टर से निगरानी

महाकुंभ-संगम तट पर भगदड़, 14 की मौत: प्रयागराज में श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी; हेलिकॉप्टर से निगरानी

DS7NEWS NETWORK 
प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मच गई। इसमें 14 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। 50 से ज्यादा घायल हैं। स्वरूपरानी अस्पताल में मौजूद मीडिया रिपोर्टर के मुताबिक 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जा चुके हैं। हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया था। इसके बाद अखाड़ों ने बैठक की। इसमें तय हुआ कि 10 बजे के बाद अमृत स्नान करेंगे। PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने CM योगी से फोन पर घटना की जानकारी ली। अब अफसर हेलिकॉप्टर से महाकुंभ की निगरानी कर रहे हैं। ग्राउंड जीरो पर मौजूद मीडिया कर्मी के रिपोर्टर्स के मुताबिक, अफवाह के चलते संगम नीज पर भगदड़ मची। कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गई और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। हादसे के बाद 70 से ज्यादा एंबुलेंस संगम तट पर पहुंचीं। इनसे घायलों और मृतकों की अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद संगम तट पर NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया। संगम नोज इलाके में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। भीड़ और न बढ़े, इसलिए प्रयागराज शहर में भी श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा दी गई है

14 लोग की मौत की पुष्टि DS7 न्यूज़ नेटवर्क नहीं करता है
यह दावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किया जा रहा है

DS7NEWS NETWORK 

Post a Comment

Previous Post Next Post