श्रीगंगानगर: घड़साना में किसानों का हल्लाबोल, तहसील चारों तरफ से घेरकर विरोध प्रदर्शन

श्रीगंगानगर: घड़साना में किसानों का हल्लाबोल, तहसील घेरकर विरोध प्रदर्शन

DS7NEWS NETWORK 
श्रीगंगानगर, घड़साना: सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों ने घड़साना तहसील को चारों ओर से घेर लिया। किसानों ने ऐलान किया कि शाम 5 बजे तक कोई भी तहसील से बाहर नहीं निकल सकेगा। इसके बाद वे आगे की रणनीति तय करेंगे।

इससे पहले किसानों ने चीफ इंजीनियर प्रदीप रुस्तगी से वार्ता की, लेकिन समाधान न निकलने पर वे आक्रोशित हो गए। वे IGNP (इंदिरा गांधी नहर परियोजना) के प्रथम चरण में सिंचाई पानी की मांग कर रहे हैं।

सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। किसानों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे बड़ा फैसला लेंगे।

DS7 News Network इस खबर पर नजर बनाए हुए है। ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें



Post a Comment

Previous Post Next Post