निंबाहेड़ा डिवाइडर से टकराकर ट्रेलर में लगी आग चालक की जलकर मौत की सूचना

निम्बाहेड़ा में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की जलकर मौत हो गई चित्तौड़गढ़ बाइपास पर सुबह  यह हादसा हुआ। तेलंगाना से ब्लैक ग्रेनाइट लेकर किशनगढ़ जा रहा ट्रेलर एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गया

हादसे में ट्रेलर में अचानक आग लग गई, जिसमें चालक शराबुद्दीन (50), जो अजमेर का रहने वाला था, की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नगरपालिका की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चालक को बाहर निकाला गया
सदर थाना निम्बाहेड़ा के एएसआई संतोष कुमार के अनुसार, हादसे के समय ट्रेलर में ग्रेनाइट ब्लैक मार्बल भरा हुआ था। सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया और तुरंत आग की चपेट में आ गया। आग इतनी भीषण थी कि चालक को बचाने का मौका नहीं मिला। मृतक के परिवार को अजमेर में सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
DS7NEWS NETWORK 

Post a Comment

Previous Post Next Post