चित्तौड़गढ़: 14 फरवरी को बेगूं पंचायत समिति के वार्ड 22 में उपचुनाव, सार्वजनिक अवकाश घोषित
DS7 News Network, चित्तौड़गढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आलोक रंजन ने आदेश जारी कर बेगूं पंचायत समिति के वार्ड संख्या 22 में जिला परिषद सदस्य के उपचुनाव के मद्देनज़र 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
उन्होंने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं के अंतर्गत जिला परिषद चित्तौड़गढ़ में स्थित पंचायत समिति बेगूं के लिए यह उपचुनाव आयोजित किया जा रहा है। वार्ड संख्या 22 में आने वाले ग्राम पंचायतों— आंवलहेड़ा, चेंची, धामंचा, दौलतपुरा, दौराई, गोविन्दपुरा, जयनगर, मण्डावरी, मेघपुरा, रामपुरिया, सामरिया कलां, सुवानिया, ठुकराई व शादी में मतदान होगा।
जिला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है और शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
चित्तौड़गढ़ से DS7NEWS NETWORK की रिपोर्ट।
अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।
Tags
Breaking News