भादसोड़ा थानाधिकारी बात चीत में कहा घेवरचंद ने बताया कि बस में सवार लोग उदयपुर के रहने वाले हैं और कोटा एक विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे थे। भादसोड़ा कस्बे से पहले हनुमान मंदिर के निकट यह बस असंतुलित हो गई। बस सड़क किनारे नाले को तोड़ते हुए पलटी खा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। बस में करीब 17 लोग सवार थे, जो सभी एक ही परिवार के हैं। राहगीरों तथा भादसोड़ा थाना पुलिस ने घायलों को संभाला और उपचार के लिए भादसोड़ा चिकित्सालय पहुंचाया। इनमें से 5 या 7 को गंभीर चोट लगने पर चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया है। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रारंभिक रूप से बस की गति अधिक होने के कारण हादसा होने की बात कही जा रही है
DS7NEWS NETWORK
Tags
Breaking News