उदयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर: हादसे में पत्नी की मौत-पति की हालत गंभीर, ट्रेलर ड्राइवर फरार

तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को मारी टक्कर: हादसे में पत्नी की मौत-पति की हालत गंभीर, ट्रेलर ड्राइवर फरार

DS7NEWS NETWORK
उदयपुर में गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-27 पर BSF कैंपस के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार नवविवाहिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सायरा थाना क्षेत्र के भानपुरा के बागड़ की रहने वाली आयुषी आमेटा अपने पति नवनीत जोशी के साथ उदयपुर से स्कूटी पर अपने गांव लौट रही थी। जब वे सुखेर थाना क्षेत्र के BSF कैंपस के सामने हाईवे 27 पर पहुंचे। तभी पीछे से तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आयुधी स्कूटी से उछलकर सड़क पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई, जबकि पति नवनीत जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया। इन दोनों की शादी करीब 15 दिन पहले हुई थी। दोनों के हाथों से मेहंदी भी नहीं उतरी थी। हादसे की सूचना मिलते ही गोगुंदा पुलिस का जाब्ता, हाईवे टीम के भगवत सिंह झाला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल मॉच्र्क्युरी में रखवाया। इस घटना की खबर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया
DS7NEWS NETWORK

Post a Comment

Previous Post Next Post