उदयपुर स्कूटी नहीं मिली तो छात्राओं ने किया एमजी कॉलेज में हंगामा, मुख्य द्वार पर जड़ा ताला विरोध की नारेबाजी

उदयपुर स्कूटी नहीं मिली तो छात्राओं ने किया एमजी कॉलेज में हंगामा, मुख्य द्वार पर जड़ा ताला विरोध की नारेबाजी
DS7NEWS NETWORK 
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं ने स्कूटी नहीं देने के विरोध में जमकर हंगामा किया। छात्राओं ने कॉलेज के प्रवेश द्वार पर ताला जड़कर नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि उन्हें जल्द से जल्द स्कूटी दी जाए। इन छात्राओं को शैक्षणिक सत्र 2022-23 की स्कूटियां नहीं मिली है। स्कूटी से वंचित इन पात्र छात्राओं का कहना है कि उन्हें स्कूटी नहीं देकर इनके बाद की छात्राओं को स्कूटी देना कहां तक सही है। दूसरी और कॉलेज प्राचार्य की दलील है कि ये चुनाव होने से पूर्व की स्कूटी हैं, इसे लेकर आयुक्तालय को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। उल्लेखनीय है कि काली बाई मेधावी योजना के तहत 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली जनजाति वर्ग की छात्राओं को स्कूटी वितरित की जानी थी। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छात्राओं को स्कूटी वितरित किए जाने से सत्र 2021-22 व 22-23 की छात्राओं की स्कूटी नहीं मिलने से वे आक्रोशित हैं। पूर्ववर्ती सरकार ने भेजी बी, जिसे फर्म को वितरित करनी थी, लेकिन सरकार से संबंधित फर्म को वितरण के आदेश जारी नहीं किए हैं। बाद में चुनाव आचार संहिता के कारण ये स्कूटी बंटने से रह गई थी
DS7NEWS NETWORK 

Post a Comment

Previous Post Next Post