उदयपुर सामूहिक विवाह समारोह में फूड पॉइजनिंग के कारण 150 से अधिक बीमारः ज्यादातर महिलाएं और बच्चे

उदयपुर सामूहिक विवाह समारोह में फूड पॉइजनिंग के कारण 150 से अधिक बीमारः ज्यादातर महिलाएं और बच्चे; साहू समाज का था आयोजन
DS7NEWS NETWORK  उदयपुर में सामूहिक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल है। खाना खाने के कुछ देर बाद ही लोगों को उल्टियां शुरू हो गई। कुछ ती बेहोश तक हो गए। लोगों की तबीयत बिगड़ने पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और हालात बेकाबू हो गए। घटना उदयपुर में धानमंडी स्थित ओसवाल भवन में रविवार को हुई। 27 मरीजों का अभी भी एमबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें एक 15 साल की लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती किया गया है। दरअसल यहां रविवार को तैलिक साहू समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम था। जिसमें खाना खाने के कुछ देर बाद अचानक लोगों की तबीयत खराब होने लगी। लोगों की उल्टियां शुरू हो गई। कुछ बेहोश हो गए तो कुछ को दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद मरीजों को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आयोजकों के मुताबिक, जिन्होंने दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच खाना खाया, उन्हीं में यह शिकायत आई है। डॉक्टरों के मुताबिक कलाकंद से फूड पॉइजनिंग की संभावना है। क्योंकि लगभग सभी मरीजों ने यही खाया था। विवाह समारोह में करीब 6 हजार लोगों का भोजन था
DS7NEWS NETWORK 

Post a Comment

Previous Post Next Post