चित्तौड़गढ़ में जंगली बिल्ली या पैंथर दहशत में आए शहर वासी


DS7NEWS NETWORK  चित्तौड़गढ़ शहर में पन्नाधाय कॉलोनी में बीती रात को एक वन्य जीव दिखाई देने के बाद लोग दहशत में आ गए। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए तथा पुलिस एवं वन विभाग को सूचना दी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने इस क्षेत्र में पैंथर देखा है। एक सूची टीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें जंगली बिल्ली अथवा पैंथर सावन होने की बात कही जा रही है। पन्नाधाय कॉलोनी के निकट ही गंभीर नदी का किनारा भी है। ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि पैंथर का मूवमेंट हो। लेकिन संभावना जंगली बिल्ली होने की जताई जा रही है

जानकारी अनुसार आया कि बीती रात को पन्नाधाय कॉलोनी क्षेत्र में लोगों ने एक वन्य जीव को देखा, जो अंधेरे में पैंथर जैसा दिखाई दिया। इससे लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। एक-दूसरे को सूचना की गई तो बड़ी संख्या में लोग पन्नाधाय कॉलोनी में चौराहे पर एकत्रित हो गए। बाद में पुलिस एवं वन विभाग को भी सूचित किया गया। इस पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के क्षेत्र में तलाश किया तो कोई वन्य जीव दिखाई नहीं दिया। बाद में क्षेत्र की दुकानों एवं मकान पर लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले गए। इसमें एक मकान के बाहर की ओर वन्य जीव दिखाई दिया है
लोगों का मानना है कि यह पैंथर शावक हो सकता है। यह पैंथर शावक है इसके आस पास कहीं ना कहीं मादा पैंथर का भी मूवमेंट है

पिछले दिनों में भी चित्तौड़गढ़ में दुर्ग के पास एक पेंथर के
 मूवमेनट देखी जाने की जानकारी मिली थीं 
DS7NEWS NETWORK 

Post a Comment

Previous Post Next Post