चित्तौड़गढ़ के आकोला थाने के ASI को एसीबी ने किया ट्रैप, 15 हजार की घूस के साथ गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ में एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई, पुलिसकर्मी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़: उदयपुर एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने चित्तौड़गढ़ में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान आकोला थाने के एएसआई बाबूलाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबूलाल ने नाता प्रथा के मामले में एक लड़की को दस्तयाब करने के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपित पुलिसकर्मी को 15 हजार रुपये की राशि के साथ ट्रेप किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम आरोपी को लेकर चित्तौड़गढ़ आई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है।

#DS7NEWS


Post a Comment

Previous Post Next Post