चित्तौड़गढ़ मंडपिया में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव प्रेम प्रसंग का शक पुलिस जांच में जुटी
चित्तौड़गढ़, मंडपिया। श्री सांवरिया सेठ जी के मंडपिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिले। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।
प्रेम प्रसंग का शक
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी
युवक की पहचान, युवती अब भी अनजान
मंडपिया थानाधिकारी गोकुल डांगी ने बताया कि मृतक युवक की पहचान कमलेश पुत्र परसराम माली (निवासी कमालपुरा, मंदसौर, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। युवक की जेब से आधार कार्ड और मोबाइल फोन मिला, जिसके जरिए पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया।
हालांकि, युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। युवती ने साड़ी पहनी हुई थी, लेकिन उसके शादीशुदा होने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
होटल की पर्ची से मिला सुराग
युवक की जेब से एक होटल की पर्ची भी मिली है, जिससे पता चला कि दोनों सांवरिया जी दर्शन के लिए आए थे और पास के एक होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस को शक है कि दोनों का आपसी संबंध था, लेकिन आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पोस्टमॉर्टम परिजनों के आने के बाद
पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को मंडपिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
फिलहाल, पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और युवती की पहचान के प्रयास जारी हैं
इस घटना से जुड़ी ताज़ा अपडेट के लिए जुड़े रहें
DS7NEWS NETWORK के साथ
Tags
Breaking News