बिनोता में भारी बारिश के बाद शुरू हुई कावड़ यात्रा, बंबोरी गंगेश्वर महादेव तक रहेगा यात्रा मार्ग
DS7NEWS NETWORK, Binota
डीएस सेवन न्यूज बिनोता गांव में हुई भारी बारिश के बाद भक्ति का माहौल एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी बिनोता से बंबोरी स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर तक पवित्र कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है।
यह कावड़ यात्रा करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जो शिवभक्तों के लिए आस्था और भक्ति का प्रतीक बनी हुई है। इस यात्रा का नेतृत्व बिनोता बजरंग दल द्वारा किया जा रहा है, जिसमें गांव के युवा, श्रद्धालु और शिवभक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हो रहे हैं।
कावड़ यात्रा में शामिल भक्त जल भरकर “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ पैदल मार्च करते हुए गंगेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचेंगे और वहां भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
गांव में भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है, स्थानीय प्रशासन और ग्रामवासियों की ओर से भी इस आयोजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
Tags
Breaking News