प्रेमी को बाइक दिलाने के लिए प्रेमिका बनी चोर, 2 लाख रुपए की चोरी
डीएस सेवन न्यूज कांकेर (छत्तीसगढ़)। कांकेर जिले के हल्बा चौकी क्षेत्र में चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक प्रेमी-प्रेमिका को 2 लाख रुपए की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
मामला 8 अगस्त की रात का है, जब डूमरपानी निवासी कन्हैया पटेल बाजार से लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो पेटियां टूटी हुई थीं और 95 हजार रुपए नकद व सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।
जांच में सामने आया कि करुणा पटेल (22) ने अपने प्रेमी ताम्रध्वज विश्वकर्मा (24) को बाइक दिलाने के लिए यह चोरी की योजना बनाई। वारदात के दौरान ताम्रध्वज बाहर निगरानी करता रहा, जबकि करुणा ने घर में घुसकर ताला तोड़ नकदी और जेवर चुरा लिए।
पुलिस ने ताम्रध्वज के घर से 95 हजार रुपए बरामद किए। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Tags
Breaking News