उदयपुर राजसमंद सड़क हादसे में घायल राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ICU में 3 लोग घायल

सड़क हादसे में घायल राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ICU में

उदयपुर-राजसमंद हाइवे पर देर रात हुआ बड़ा हादसा
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर देर रात उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाईवे पर अंबेरी के पास हुए सड़क हादसे में राजसमंद की विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके साथ कार में मौजूद PA जय और ड्राइवर धर्मेंद्र भी घायल हुए हैं। तीनों का इलाज उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, विधायक दीप्ति माहेश्वरी की कार चीरवा टनल की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान हाईवे पर कट लेते समय सामने से आ रही गुजरात नंबर की एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीनों घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि विधायक की पसलियों में फ्रैक्चर है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। वहीं, PA जय के सिर पर चोटें आई हैं और ड्राइवर धर्मेंद्र को भी चोटें पहुंची हैं।

विधायक के पिता सत्यनारायण माहेश्वरी ने जानकारी दी कि हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए हैं और चिकित्सक लगातार निगरानी रख रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post