मंगलवाड़ अवैध गांजा की तस्करी में वाहन मालिक गिरफ्तार मंगलवाड़ थाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्यवाही।

अवैध गांजा की तस्करी में वाहन मालिक गिरफ्तार
मंगलवाड़ थाना पुलिस द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्यवाही
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 26 फरवरी। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा अवैध मादक तस्करों के विरूद्ध ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा की तस्करी में वांछित वाहन मालिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 7 जनवरी 2026 को मुकेश कुमार आरपीएस प्रोबेशनर इंचार्ज थाना ।मंगलवाड़ व पुलिस जाप्ता ने दौराने नाकाबन्दी थाने के पास एचपी पेट्रोल पम्प के सामने उदयपुर चितौडगढ नेशनल हाईवे न. 48 पर नाकाबन्दी के दौरान उदयपुर की तरफ से आयी एक बिना नम्बरी स्पलेण्डर प्रो मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति के कब्जे से 01 किलो 375 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर दो आरोपी देवराज माली व मनोज लौहार को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया। मामले में प्रयुक्त मोटर साईकिल मालिक की तलाश की गई।
       पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवेध मादक पदार्थो की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी भगवान लाल पुनि पुलिस थाना मंगलवाड़ व एएसआई जगदीश चन्द्र, कानि. राकेश कुमार, प्रेमाराम व सुनिल कुमार द्वारा थाना मंगलवाड़ के अवैध गांजा जब्ती के मामले में घटना में प्रयुक्त जप्तशुदा वाहन बिना नम्बरी स्पलेण्डर प्रो मोटरसाईकिल के वाहन स्वामी 59 वर्षीय कन्हैयालाल लौहार पुत्र देवीलाल लौहार निवासी जुना बाजार थाना कोतवाली चितौडगढ को डिटेन कर अनुसंधान किया गया बाद अनुसंधान के उक्त आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post