चित्तौड़गढ़ राशमी थाना पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध अफीम-गांजा खेती का भंडाफोड़, 3644 अफीम व 23 गांजा पौधे जब्त, काका-भतीजा गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ थाना राशमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अफीम व गांजा की खेती का भंडाफोड़, काका-भतीजा गिरफ्तार

अवैध अफीम के 3644 पौधे व अवैध गांजा के 23 पौधे जब्त किए 
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 13 फरवरी। जिले के थाना राशमी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध दो अलग-अलग प्रभावी कार्यवाहियों को अंजाम देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना एवं सतर्क निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 3644 अवैध अफीम के पौधे (कुल वजन लगभग 540 किलो 500 ग्राम) तथा 23 अवैध गांजा के पौधे (कुल वजन लगभग 62 किलो 980 ग्राम) जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध खेती में संलिप्त काका-भतीजा को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थों की खेती किए जाने की पुष्टि हुई है। जब्त पौधों को विधिवत जब्ती कार्यवाही के तहत कब्जे में लेकर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार एवं खेती पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व तस्करी की रोकथाम हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राशमी रतन सिंह पु.नि. व पुलिस टीम द्वारा राशमी थाना क्षेत्र के गांव सुकडी में मुताबिक सूचना मुखबिर के दो अलग अलग खेतो में दबीश दी जाकर नियमानुसार तलाशी ली गई तो कपास व सरसो की फसल के बिच में बोई अवैध अफीम व गांजा की खेती का पर्दाफाश किया जाकर पप्पुलाल जाट के खेत से अवैध अफीम के 3531 पौधे वजन 516 किलो 730 ग्राम व गांजा के 23 पौधे वजन 62 किलो 980 ग्राम जब्त किया गया। इसी प्रकार ठाकर राम जाट के खेत से अवैध अफीम के 113 पौधे वजन 23 किलो 850 ग्राम जब्त किया गया। दोनो मामलो में खेत मालिक 35 वर्षीय पप्पुलाल पुत्र भैरूलाल जाट निवासी लुकडी थाना राशमी जिला चित्तौडगढ व 52 वर्षीय ठाकर लाल पुत्र कालु लाल जाट निवासी लुकडी पुलिस थाना राशमी जिला चित्तौडगढ़ को निरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण का अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।

टीम नम्बर 01

थानाधिकारी पुलिस थाना राशमी रतन सिंह पु.नि., एएसआई देवी लाल सउनि, कानि. रमेश विश्नोई, चतरदान, गोपी राम, विनोद कुमार, दीपक कुमार व सुमित्रा।

टीम नम्बर 02

थानाधिकारी साडास आजाद पटेल उ.नि., कानि. नानु लाल, सुरेश व सुमित कुमार।

DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH 

Post a Comment

Previous Post Next Post