बारातियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत, 40 से ज्यादा घायल, मौके पर मची चीख-पुकार।

डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा जिले में एक शादी की खुशी दर्दनाक हादसे में बदल गई। कलिंजरा थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी बस के पलटने से तीन लोगों की जान चली गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सज्जनगढ़ के खेड़ा वडलीपाड़ा से सनलई गांव गई बारात शाम को वापस लौट रही थी।

घोटिया आम्बा के पास ढलान पर अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही अंदर बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हर तरफ चीख-पुकार सुनाई देने लगी। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस और निजी साधनों से अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यात्रियों की लापरवाही पर सवाल खड़े करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post