चित्तौड़गढ़ गंगरार मेवाड़ यूनिवर्सिटी पर मान्यता विवाद: चेयरमैन समेत 7 पर केस दर्ज

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र में स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। 
गुरुवार सुबह छात्रों के एक समूह ने गंगरार थाने पहुंचकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के शीर्ष पदाधिकारियों सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

शिकायत में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम पाठ्यक्रमों को मान्यता प्राप्त बताने पर सवाल उठाए गए हैं। 

छात्रों का आरोप है कि अखबारों में जारी विज्ञापनों के माध्यम से पाठ्यक्रमों को अधिकृत दर्शाया गया और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बड़ी राशि वसूली गई, जबकि वास्तविक स्थिति अलग बताई जा रही है।

 घटनाक्रम के बीच परिसर में तनाव बढ़ा, विरोध की स्थिति बनी और मेस सेवाएं बंद होने की बात सामने आई। दो पक्षों के बीच कहासुनी और झड़प की सूचना भी मिली। हालात को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर अवकाश घोषित किया गया।

 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिससे पूरे मामले की परतें खुलने की उम्मीद है।

DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH 

Post a Comment

Previous Post Next Post