उदयपुर रेल संचालन में अस्थायी फेरबदल: 19–24 फरवरी के बीच कई ट्रेनें रद्द, राणा प्रताप नगर से बढ़ेगा संचालन

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर रेल यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन संचालन व्यवस्था में बदलाव के रहेंगे। उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 9 और 10 को उमरड़ा से जोड़ने के लिए तकनीकी कार्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रक्रिया के तहत 19 से 24 फरवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग लिया जाएगा, जिसके कारण कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस अवधि में कुछ लोकल और अन्य गाड़ियां आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जबकि कुछ के समय में परिवर्तन किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, पहले यह कार्य 12 से 17 फरवरी के बीच प्रस्तावित था, पर आवश्यक स्वीकृति नहीं मिलने से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। अब तय कार्यक्रम के अनुसार 19 फरवरी से कार्य शुरू होगा। इस दौरान राणा प्रताप नगर स्टेशन से ट्रेनों का संचालन अधिक रहेगा। कुछ सेवाएं उदयपुर तक आंशिक रूप से प्रभावित होंगी, वहीं चुनिंदा गाड़ियों को निर्धारित तिथि पर रद्द रखने का निर्णय लिया गया है।

विशेष रूप से 23 और 24 फरवरी को कई गाड़ियों के संचालन में बदलाव रहेगा। कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि दो गाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चलेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
DS7NEWS NETWORK UDAIPUR 

Post a Comment

Previous Post Next Post