वेलेंटाइन डे के दिन शिक्षा क्षेत्र को शर्मसार करने वाली शिक्षक ने अपनी ही नाबालिक छात्रा को किया प्रपोज
मुंबई।महाराष्ट्र के सातारा में वेलेंटाइन डे के दिन शिक्षा क्षेत्र को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां नौवीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को उसके ही टीचर ने प्रपोज़ कर दिया। टीचर पर अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप भी लगा है। पीड़िता के मुताबिक टीचर ने उसे रोककर कहा, 'मैं तुम्हें चार दिन से बुला रहा था, तुम क्यों नहीं आई?
तुम रात में तीन बजे व्हाट्सएप पर ऑनलाइन क्यों रहती हो? मैं तुमसे प्यार करता हूं,” और छात्रा का हाथ पकड़ लिया। टीचर की इस हरकत से छात्रा काफी डर गई। आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Tags
Breaking News